डकैती का मामला ट्रेस, चार को किया गिरफ्तार

फगवाड़ा थाने की पुलिस ने सोने की लूट के मामले सुलझाते हुए लूटेरों केा गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:39 PM (IST)
डकैती का मामला ट्रेस, चार को किया गिरफ्तार
डकैती का मामला ट्रेस, चार को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा :

फगवाड़ा थाने की पुलिस ने सोने की लूट के मामले सुलझाते हुए लूटे गए सोने के गहने और कुछ चांदी के गहने बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव भनोकी, भूपिदरपाल निवासी गांव खेड़ा कालोनी, कुलविदर सिंह व सुखदीप सिंह निवासी गांव नंगल फगवाड़ा के रूप में हुई है।

इस बारे में कपूरथला के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट असाधारण परिणाम दे रही है, क्योंकि हम बहुत कम समय में छोटे अपराधों, चोरी और डकैती के मामलों को सुलझा रहे हैं और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों ने 24-25 जुलाई कि रात मधु पुत्री रंजित ताती निवासी गली नंबर तीन खेडा कालोनी फगवाड़ा के घर से सोने व चांदी के कुछ गहने चुरा लिए थे। उन्होंने कहा कि एसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह और डीएसपी परमजीत सिंह की निगरानी में थाना सतनामपुरा के एसएचओ दर्शन सिंह को तत्काल मौके पर जाकर सबूत जुटाने और अपराध की गुत्थी सुलझाने को निर्देशित किया गया था। पुलिस पार्टी ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को खंगाला और आरोपियों के खिलाफ थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी से पहला सुराग मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को संभावित मार्गों की ओर भेजा गया, जहां से लुटेरे भाग गए थे। पुलिस की टीम ने अपराधियों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किये सोने के गहने और कुछ चांदी के गहने जेवर बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़ित के रिश्तेदार भूपिदरपाल ने उन्हें उसके ससुराल में सोना रखा होने का खुलासा किया था। फिर दोनों ने मिलकर साजिश रची और बाकी साथियों से मिल लूट को अंजाम दिया था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपितों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी और उनके द्वारा की गई अन्य चोरी या अपराधों के संबंध में आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

chat bot
आपका साथी