एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा कार्यकारिणी भंग

आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा शाखा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह कंग ने फगवाड़ा कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग करने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 06:51 PM (IST)
एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा कार्यकारिणी भंग
एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा कार्यकारिणी भंग

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा शाखा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह कंग ने फगवाड़ा कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग करने का एलान किया है। उन्होंने जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर, अमरजीत सिंह बसूटा, बृजमोहन ढींगरा व अखिल खोसला की उपस्थिति में बताया कि शीघ्र ही जिला प्रधान से विचार विमर्श करके नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था भ्रष्टचार के खिलाफ अभियान के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे फोरम के सदस्य बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभाएं। यदि किसी सरकारी कार्यालय में कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसके बारे में फोरम को सूचित किया जाए। सरकारी कार्यालयों में सक्रिय दलालों के बहकावे में न आकर संबंधित अधिकारी से ही अपने काम के संबंध में मिलें ताकि किसी प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी