कानून के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करें अधिकारी : राज्यपाल

कपूरथला पहुंचे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रशासनिक अधिकारियों के संग बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:56 PM (IST)
कानून के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करें अधिकारी : राज्यपाल
कानून के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करें अधिकारी : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, कपूरथला : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि समाज की भलाई के लिए संवैधानिक अधिकारों का उचित उपयोग करें। सोमवार को कपूरथला पहुंचे राज्यपाल ने आइके गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की तथा जिले में विकास कार्यों व लोक भलाई योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकारों के मौजूदा स्त्रोतों का उपयोगकरने को सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी को विशेष महत्व दें। प्रशासनिक अधिकारी बिना किसी दबाव के अपने कर्तव्य का पालन करें तथा कानून के दायरे में रहते हुए आम लोगों के प्रति दया भाव वाला रवैया अपनाए।

उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ जिले के आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक पक्षों के बारे जानकारी हासिल की। साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना और आंगनबाड़ी, पोषण अभियान के बारे भी जानकारी ली। उन्होंने पीटीयू के तकनीकी शिक्षा के पसार के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे भी जानकारी हासिल की। विशेष तौर पर उन्होंने यूनिवर्सिटी के नेक एक्रीडेशन के बारे जानकारी हासिल करने में रूचि दिखाई। यूनिवर्सिटी के उप कुलपति और तकनीकी शिक्षा पंजाब के प्रमुख सचिव रमेश कुमार गंता, डीसी दीप्ति उप्पल, आइजी जालंधर रेंज जीएस ढिल्लों, एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जसप्रीत सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया गया।

पंजाब पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को सलामी दी। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने श्री दरबार साहिब का माडल देकर राज्यपाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव टू गवर्नर पंजाब जेएम बालामूरगन, एडीसी जनरल अदित्या उप्पल, एडीसी विकास एसपी आंगरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी