विकास कार्यो को समय पर पूरा करवाएं अधिकारी : धालीवाल

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:22 PM (IST)
विकास कार्यो को समय पर पूरा करवाएं अधिकारी : धालीवाल
विकास कार्यो को समय पर पूरा करवाएं अधिकारी : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) फगवाड़ा विधान सभा में पड़ते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए काम कर रहे हैं। विकास के सभी काम समय पर पूरे हो और विकास कार्यो में उच्च क्वालिटी के मेटीरियल का प्रयोग हो, इसके लिए विधायक की ओर से समय-समय पर सरकारी अधिकारियों से बैठके कर चल रहे विकास कार्यो और शुरू करवाए जाने वाले विकास कार्यो को लेकर समीक्षा की जा रही है। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर राजीव वर्मा व निगम की बीएंडआर शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान नगर निगम के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई।

धालीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की ओर से संचालित योजनाएं अति महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं को सकारात्मक एवं समन्वयकारी विचारों के तहत क्रियान्वित कराएं। विधायक ने कहा कि लोक सुविधाओं के लिए चल रहे विकास कार्यो में अधिक तेजी लाई जाए। फगवाड़ा के विकास में किसी भी तरह की कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए व कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों से बैठक कर फगवाड़ा हलके में चल रहे सभी कामों की जानकारी हासिल की। यह पता लगाया गया है कि जिन-जिन विकास के कामों की शुरुआत की गई थी वह कहा तक पूरा हुआ है। उन्होंने बाकि रहते विकास के काम भी जल्द शुरू करने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि ठेकेदारों को भी स्पष्ट हिदायत की गई है कि विकास के कामों में उच्च क्वालिटी के मेटीरियल का प्रयोग होना चाहिए। वह खुद कभी भी जाच कर सकते हैं। धालीवाल ने बताया कि फगवाड़ा हलके में लोगों की माग के मुताबिक विकास के काम करवाए जा रहे हैं। जनता से उपचुनाव में किया गया हर वादा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने फगवाड़ा वासियों से अपनी किसी भी समस्या को लेकर उनसे संपर्क करने की बात भी कही। इस अवसर पर एसडीओ पंकज कुमार हंस, एसडीओ बलजिंदर सिंह व कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी