पौष्टिक आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में विश्व भोजन दिवस पर वेबिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM (IST)
पौष्टिक आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार
पौष्टिक आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विश्व भोजन दिवस पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से जैविक व हलका भोजन, विज्ञान व स्थिरता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में पंजाब के अलग-अलग स्कूलों के 100 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया।

साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने बताया कि हमें क्या खाना है अर्थात किस तरह के भोजन का सेवन करना है इसकी समझ होनी बहुत जरुरी है। पौष्टिक व सही भोजन की पसंद ही हमारे शरीर, दिमाग को सेहतमंद रख सकती है। बीते कुछ दशकों से जीवनशैली में आए बदलाव के चलते हमारी खाने-पीने की आदतों के साथ-साथ भोजन में भी परिवर्तन आए है। इसके अलावा फास्ट फूड की ओर भी हमारा रुझान बढ़ा है। हलका व सादा भोजन सेहत के लिए सही है।

वेबिनार में प्रसिद्ध सैफ और भोजन सलाहकार गुंझन गोयला मुख्य प्रवक्ता के तौर पर उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि स्लो फूड मुहिम 1989 में शुरू हुई और इसका उद्देश्य स्थानीय भोजन सभ्याचार व परंपरागत भोजन को आलोप होने से बचाने के साथ-साथ फास्ट फूड के मुकाबले आगे बढ़ाना है। इसके अलावा शाकाहारी भोजन व पर्यावरण प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है।

साइंस सिटी के डारेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने कहा कि हलका अर्थात सादा व जैविक भोजन निरोग व असली तत्व से भरपूर होता है जो कि हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह भोजन कुदरती होने कारण इसे खराब होने से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव भी कम होता है। इस तरह के उत्पाद किसानों व उत्पादकों से आसानी के साथ मिल जाते है और लोग इसका लगातार प्रयोग करते हैं।

chat bot
आपका साथी