भाजपा में शामिल परिवारों को किया सम्मानित

कपूरथला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:43 PM (IST)
भाजपा में शामिल परिवारों को किया सम्मानित
भाजपा में शामिल परिवारों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, कपूरथला : भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी के निर्देशों पर भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुरुषोत्तम पासी, यज्ञदत्त ऐरी, शाम सुंदर अग्रवाल, यश महाजन (सभी पंजाब कार्यकारिणी मेंबर) विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके प्रधानमंत्री नरिदर मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल हुए जिन्हें भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी व अन्य पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। राजेश पासी ने कहा कि नौजवानों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिनका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में होगा। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जा रही है जिससे हर वर्ग खुश है।

इस अवसर पर जिला महासचिव जगदीश शर्मा, जिला उपप्रधान पवन धीर, जिला उपप्रधान अशोक माहला, निर्मल नाहर, महिदर सिंह बलेर, ओपी बहल, संदीप वालिया, रुप चंद, बोबी, बलविदर राईवाल, राजन, किशन लाल, राजेश चौहान, सिकंदर, दविदर, संदीप कश्यप, मन्नू, निक्का, सूरज शर्मा, करन, आकाशदीप, धर्मवीर बोबी, पियूष मनचंदा, सर्बजीत बंटी, यादविदर पासी, सुशील भल्ला, राजेश मन्नण, गौरव महाजन, रोहित, रजत, गगन, सौरव, विशाल, नरिदर, राजेश कुमार, प्रवीन, पारस, इंद्रजीत पसरीचा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी