सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर

सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला सिखां से नगर कीर्तन निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:54 PM (IST)
सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर
सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा शहर

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला सिखां की ओर से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुआई में निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आगे नतमस्तक हुई। इस मौके पर कवीशर, रागी और ढाडी जत्थों ने सिख इतिहास की जानकारी दी। संगत की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर लंगर लगाए गए और पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के पीछे पीछे बड़ी संख्या में संगत शबद गायन कर रही थी। गतका पार्टी की तरफ से गतके के जौहर दिखाऐ गए। विधायक नवतेज सिंह चीमा नगर कीर्तन में शामिल हुए तथा संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। पूर्व वित्त मंत्री डाक्टर उपिदरजीत कौर ने भी गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर नगर हाजिरी लगाई। उन के साथ बड़ी संख्या में अकाली नेता और वर्कर मौजूद थे। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों की तरफ से विधायक नवतेज सिंह चीमा और पूर्व मंत्री डाक्टर उपिंदरजीत कौर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीबी गुरप्रीत कौर रूही मेंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुख, जत्थेदार गुरदयाल सिंह खालसा, सुरजीत सिंह ढिल्लों पूर्व चेयरमैन, कुलदीप सिंह बूले, संतप्रीत सिंह, शरनजीत सिंह तक्खतर, जोगा सिंह, गुरदीप सिंह खुराना, स्वर्ण सिंह, बलदेव सिंह परमजीतपुर, गुरजंट सिंह संधू, अवतार सिंह, दिनेश धीर के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी