नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरुद्वारा साहिब अर्बन एस्टेट से नगर कीर्तन निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:58 PM (IST)
नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट की प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में निकाले गए नगर कीर्तन का संगत ने भव्य स्वागत किया। सुल्तानपुर लोधी में पूर्व वित्त मंत्री उपिंदरजीत कौर के निवास स्थान पर नगर कीर्तन के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान रागी जत्थों की ओर से गुरबाणी व शबद गायन गायन कर संगत को निहाल किया गया। नगर कीर्तन शहर की परिक्रमा करने के बाद वापस गुरुद्वारा साहिब आकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान बाबा दीप सिंह अखाड़ा गतका पार्टी की ओर से गतके के जौहर दिखाए गए। नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए जगह-जगह पर विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए। नगर कीर्तन के स्वागत में जगह-जगह पर स्वागत गेट लगाए गए थे। कीर्तनी जत्थे ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की बाणी का गुणगान कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। संगत ने नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा पालकी साहिब के आगे नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हीरा सिंह मोमी, कर्म सिंह, शरनजीत सिंह वालिया, अवतार सिंह, बलदेव सिंह घुम्मण, बलविदर सिंह बूट, दविदर सिंह भंडाल, गुरदीप सिंह मिठड़ा, दर्शन सिंह, गुरिदर सिंह, कुलदीप सिंह खालसा, कुलविदर सिंह, परमजीत सिंह दोआबा, अवतार सिंह, रघबीर सिंह बाजवा, लखविदर सिंह मल, अवतार सिंह, बीबी कुलविदर कौर, बीबी रानी, रविदर कौर चाहल, जसबीर कौर, बीबी अमरजीत सिंह कौर के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी