आने वाली पीढि़यों के लिए प्रकाश स्तंभ साबित होगा संग्रहालय : चन्नी

कपूरथला में बनाया जाने वाला अत्याधुनिक अजायब घर हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए बाबा साहिब की गौरवशाली विरासत का प्रचार करने वाला सिद्ध होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:17 PM (IST)
आने वाली पीढि़यों के लिए प्रकाश स्तंभ साबित होगा संग्रहालय : चन्नी
आने वाली पीढि़यों के लिए प्रकाश स्तंभ साबित होगा संग्रहालय : चन्नी

जागरण संवाददाता, कपूरथला : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहिब डा. बीआर आंबेडकर के नाम पर कपूरथला में बनाया जाने वाला अत्याधुनिक अजायब घर हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए बाबा साहिब की गौरवशाली विरासत का प्रचार करने वाला सिद्ध होगा।

यह बात आई के गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में वीरवार को इस म्यूजियम की आधारशिला रखने और राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेले के दौरान युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस गौरवशाली प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट इस महान नेता के लिए एक विनम्र परंतु उचित श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

चन्नी ने कहा कि यह म्यूजियम डा. आंबेदकर के जीवन, कार्य और विचारधारा से संबंधित विषय के तथ्यों का एक अनूठा सुमेल होगा। 25 एकड़ में 150 करोड़ से बनने वाली इस म्यूजियम में पांच गैलरियां होंगी। इन गैलरियों में बाबा साहिब के जीवन, फलसफे, कार्य, निजी •िांदगी और विचारधारा के सामाजिक व आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के इतिहास में डा. आंबेडकर महान शख्सियत थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान डा. आंबेडकर की मेहनत, समर्पण का नतीजा था। डा. आंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि कैसे कठिन हालातों में भी शीर्ष स्थान हासिल किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब द्वारा शिक्षा की महत्ता के बारे दिया गया संदेश भाग्य बदलने के समर्थ है।

इस मौके पर सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह और मुहम्मद सद्दीक, विधायक राणा गुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, नवतेज सिंह चीमा, बलविंदर सिंह धालीवाल, डा. राज कुमार वेरका, सुशील कुमार रिकू, रजिन्दर बेरी, चौधरी सुरिन्दर सिंह,अवतार सिंह बावा हेनरी, संतोख सिंह भलाईपुर, बलविन्दर सिंह लाडी, चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, अंगद सिंह और डा. हरजोत कमल, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन महेंद्र सिंह केपी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी, चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, नगर निगम जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा और नगर निगम कपूरथला की मेयर कुलवंत कौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी