अशोक चक्र जैसी होगी म्यूजियम की इमारत

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज पीटीयू में डा. आंबेडकर म्यूजियम का नींव पत्थर रखेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:41 PM (IST)
अशोक चक्र जैसी होगी म्यूजियम की इमारत
अशोक चक्र जैसी होगी म्यूजियम की इमारत

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला : साहेब डा. भीम राव अंबेदकर के जीवन एवं संविधान के निर्माण में उनके योगदान को दर्शाने के लिए पीटीयू में बनने जा रहे डा. अंबेदकर म्यूजियम की इमारत का आकार भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज में बने अशोक चक्र के जैसा होगा। इस म्यूजियम में बाबा साहिब के जीवन पर आधारित विभिन्न गैलरियां बनाई जाएगी। म्यूजियम के बीच लगभग 45 मीटर ऊंचाई वाला भारतीय संविधान का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ भी बनाया जाएगा।

पंजाब सरकार के पर्यटन व सभ्याचारक विभाग की ओर से भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेदकर की याद में आईके गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी कपूरथला में 150 करोड़ की लागत से तैयार करवाए जा रहे इस म्यूजियम का नींव पत्थर वीरवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रखेंगे। इसके अलावा रोजगार मेले में राज्य में सबसे अधिक लुधियाना जिले के चयनित होने वाले 28 हजार युवाओं के अलावा विभिन्न जिलों के विभिन्न कंपनियों की तरफ से चुने गए विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

डा. अंबेदकर की याद में बनने वाले म्यूजियम के लिए 10 एकड़ जमीन एवं जरुरत मुताबिक फंड पीटीयू कपूरथला की ओर से मुहैया करवाया जाएगा। म्यूजियम घर में दाखिल होने पर ही लगभग 30 मीटर ऊंचा प्रणाम टावर भी बनाया जाएगा। यहां पहुंच कर लोग इमारत और शहर का मनमोहक दृश्य देख सकेंगे। यह इमारत नेट जीरो सिद्धांत पर बनाई जा रही है जिससे बिजली सौर ऊर्जा की मदद से अंदर पैदा की जाएगी।

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की वीरवार को पीटीयू में आमद के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व पीटीयू प्रशासन से तैयारियों में जुटा हुआ है। डीसी दीप्ति उप्पल एवं एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख खुद तमाम तैयारियों का दिन भर जायजा लेते रहे और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। पीटीयू के गुरु नानक आडीटोरियम को भी अच्छी तरह से सजाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी