34 दिव्यांगों को दी जाएगी ट्राईसाइकिल : सोम प्रकाश

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश के साथ दिव्यांगों ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:40 PM (IST)
34 दिव्यांगों को दी जाएगी ट्राईसाइकिल : सोम प्रकाश
34 दिव्यांगों को दी जाएगी ट्राईसाइकिल : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश के साथ सोमवार को दिव्यांगों ने बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने दिव्यांगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के चलते वह किसी भी प्रकार का काम करने में असमर्थ है और परिवार का गुजारा करने में असमर्थ हैं। दिव्यांगों ने सोम प्रकाश के समक्ष बैटरी वाली ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने की मांग की जिसकी मदद से वह अपने परिवार का गुजारा कर सकें।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि दिव्यांगजनों की समस्या और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री को इस संबंध में एक पत्र लिखा था। इसके बाद विभाग की ओर से फगवाड़ा और गुरदासपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप लगाए गए थे। इस कैंप के दौरान 34 दिव्यांगों का का चुनाव किया गया था जिन्हें विभाग की ओर से बैटरी वाली ट्राईसाइकिल दी जानी है। उन्होंने बताया कि इस बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल की कीमत करीबन 42 हजार रुपये है और 14.28 लाख रुपये की ग्रांट के साथ 34 मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल दिव्यांगजनों को दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुल लागत का 8.50 लाख रुपये सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग की ओर दिया जाएगा जबकि 5.78 लाख केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की ओर से एमपी लैड फंड से देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर वर्ग की सहायता के लिए वचनबद्ध है और हर वर्ग के लोगों को सशक्त बना रही है।

chat bot
आपका साथी