विधायक ने पार्क के निर्माण का नींव पत्थर रखा

विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:40 PM (IST)
विधायक ने पार्क के निर्माण का नींव पत्थर रखा
विधायक ने पार्क के निर्माण का नींव पत्थर रखा

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : प्रदेश सरकार की तरफ से सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए शुरू किए गए 134.18 करोड़ के अलग-अलग प्रोजेक्ट का काम तेजी से करवाया जा रहा है। साल 2021 तक विकास कार्यो को मुकम्मल कर लिया जाएगा।

शनिवार को विधायक नवतेज सिंह चीमा ने सुल्तानपुर लोधी में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाए जाने वाले दो पार्कों का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सुल्तानपुर लोधी के विकास के लिए 200 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही। इसके तहतशहर को सभी ओर से चार मार्गी सड़कों के साथ जोड़ने के अलावा, रेलवे स्टेशन को भी माडल रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला मोरी में पार्क पर 78 लाख और बाबा ज्वाला सिंह नगर में पार्क पर एक करोड़ खर्च किए जाएंगे। पार्कों में सजावटी पौधे, सैरगाह के तौर पर विकसित करने के साथ-साथ ओपन एयर जिम भी बनाया जाएगा। नगर कौंसिल के प्रधान दीपक धीर राजू ने कहा कि पार्कों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर कौंसिल की तरफ से सही तरीके से निभाई जाएगी। इस मौके पर कार्य साधक अफसर बलजीत सिंह बिलगा, जसपाल सिंह धंजू चेयरमैन कंबो•ा वैल्लफेयर बोर्ड पंजाब, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता और अशोक कुमार मोगला, सीनियर पार्षद तेजवंत सिंह, कांग्रेस के शहरी प्रधान संजीव मरवाहा, ईओ बलजीत सिंह बिलगा, पार्षद नवनीत सिंह चीमा, पार्षद संतप्रीत सिंह, पूर्व पार्षद जुगल किशोर कोहली, जसकरन सिंह चीमा, नरिंदर सिंह पन्नू, पूर्व पार्षद चरण कमल पिटा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी