विधायक ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:27 PM (IST)
विधायक ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
विधायक ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने शनिवार को सिविल अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमण का ईलाज सहित वैक्सीनेशन को लेकर किए गए प्रबंधों जायजा लिया तथा कोविड वार्ड में पहुंच कर मरीजों से बातचीत कर उनके मनोबल में बढ़ोतरी भी की। इस दौरान सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. कमल किशोर भी मौजूद रहे।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि उनका सिविल अस्पताल में बने कोविड सेंटर का दौरा करने का मुख्य मकसद यहां उपचार करवाने वाले लोगों को मिली रही सुविधा के बारे में जानकारी हासिल करने के अलावा यहां उपचार करवा रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसे सुनिश्चित बनाना है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश वासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए हर पुख्ता कदम उठाए जा रहे है। शहर में कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अस्पताल में आक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है और प्रशासन की ओर से लगातार इस समीक्षा की जा रही है। विधायक धालीवाल ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के मकसद से लाकडाऊन लगाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लाकडाउन के नियमों की पालना करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शहर वासी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।

chat bot
आपका साथी