शहर की समाजसेवी संस्थाएं सेवा को समर्पित : विधायक

एंटी करप्शन फाउंडेशन फार पीपल्स पंजाब ने सेमिनार व सम्मान समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:59 PM (IST)
शहर की समाजसेवी संस्थाएं सेवा को समर्पित : विधायक
शहर की समाजसेवी संस्थाएं सेवा को समर्पित : विधायक

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : एंटी करप्शन फाउंडेशन फार पीपल्स पंजाब ने सेमिनार व सम्मान समारोह करवाया गया। सेमिनार में विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि पूर्व डीजीपी हरजिदर सिंह, डीएसपी एनआरआइ जोन जालंधर हरभजन सिंह सिद्धू, नगर सुधार ट्रस्ट की ईओ सुरिद्र कुमारी, एसएचओ सिटी सुरजीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। एंटी करप्शन फाउंडेशन फार पीपल्स पंजाब के सदस्यों की ओर से आए हुए गणमान्य लोगों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रधान डा. दर्शन कटारिया, सतपाल मट्टू, अवतार आंबेडकरी, सतनाम सिंह, कर्मजीत सिंह, अविनाश गुप्ता, रामपाल सांपला, धर्मवीर सेठी, तुलसी राम घोंसला, सतनाम सिंह ने बताया कि संस्था की तरफ से विदेश जाने के इच्छुक लड़के और लड़कियों को हो रही धोखाधड़ी से बचाने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया गया।

एनआरआइ जोन जालंधर के डीएसपी हरभजन सिंह सिद्धू, एडवोकेट संजीव सिंह विर्क, एडवोकेट गगनजीत सिंह, एडवोकेट रनदीप कुमार केले, एडवोकेट कुलदीप भट्टी ने सेमिनार के दौरान उपस्थित लोगों को धोखाधड़ी से बचने के लिए कानून की पूरी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि एनआरआइ लड़के-लड़कियों की तरफ से गरीब परिवारों के साथ की जा रही धोखाधड़ी से कैसे बचना चाहिए।

इस मौके पर विधायक धालीवाल ने अपने संबोधन में संस्था की तरफ से करवाए गए इस सेमिनार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि फगवाड़ा में ऐसी संस्थाएं जो हमेशा समाज सेवा में बढ़ चढ़कर योगदान देती हैं। कोरोना काल में निभाई बेहतरीन सेवाओं के लिए कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विनोद वरमानी, गुरजीत पाल वालिया, राकेश प्रभाकर, परमजीत कौर कंबोज, वरिदर कंबोज, संजय भंडारी, मनोज मिड्ढा, शमी निश्चल, मीनाक्षी वर्मा, राकेश बाली, सतीश सल्होत्रा, सुभाष चन्द्र भार्गव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी