आज से सेवा और फर्द केंद्रों में कामकाम बंद रखेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:23 PM (IST)
आज से सेवा और फर्द केंद्रों में कामकाम बंद रखेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी, लोगों की बढ़ेगी परेशानी
आज से सेवा और फर्द केंद्रों में कामकाम बंद रखेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

जागरण संवाददाता, कपूरथला : वेतन आयोग की रिपोर्ट में संशोधन करवाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की ओर से वीरवार से जिले के तमाम सेवा व फर्द केंद्रों में भी कामकाज बंद किया जाएगा जिसके चलते लोगों की परेशानियां में ओर इजाफा हो जाएगा। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की सरकार ने चुनाव से पहले लोगों को तमाम सुविधाएं एक छत के नीचे और तत्काल मुहैया करवाने के मकसद से विभिन्न स्थानों पर सुविधा कैंप शुरू किए थे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकार की योजना विफल होने के कगार पर है।

पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रही पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेस यूनियन ने वीरवार से संघर्ष को तेज करने का ऐलान करते हुए बुधवार को संकेतिक तौर पर सुविधा, सेवा व फर्द केंद्रों पर धरने देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए है। यूनियन ने ऐलान किया है कि गुरुवार से फर्द केंद्रों और सेवा केंद्र में काम बंद करवाया जाएगा तथा जिले के सभी फर्द और सेवा केंद्र में सरकार के खिलाफ धरना दिए जाएगा।

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेस यूनियन के जिला प्रधान संगत राम के नेतृत्व में बुधवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स स्थित सरकारी दफ्तरों के तमाम क्लेरिकल कर्मचारियों की तरफ से धरना दिया गया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला प्रधान संगत राम और सरपरस्त सतबीर सिंह चंदी ने कहा कि मुलाजिमों की जायज मांगों को मानने में पंजाब सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। पंजाब सरकार लंबे समय से मुलाजिमों से उनकी मांगों को मानने का भरोसा दिला रही है जिसके चलते कर्मचारियों को सख्त रुख अपनाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जल्द ही पे कमीशन में जरूरी संशोधन व अन्य मांगे पूरी न की गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। सेवा केंद्र और फर्द केंद्र में गुरुवार से काम बंद करवाने के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डीसी उप्पल को मांग पत्र भी दिया गया।

जसविदर कौर को बनाया उपप्रधान

पंजाब स्टेट मिनिस्टरियल सर्विसेस यूनियन कपूरथला के धरने में महिलाओं की शमूलियत को बढ़ाने के मद्देनजर पंचायती राज्य दफ्तर की सीनियर सहायक जसविदर कौर को यूनियन का उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर ओंकार सिंह, मनदीप सिंह, जैमल सिंह, हरमिदर कुमार, विनोद बावा, योगेश तलवार, रिजवान खान, गोलडी शर्मा, नरिदर भल्ला, बलबीर सिंह, भाग सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी