भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

नरोत्तम विहार में भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकटोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:31 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश
भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय आम जनता पार्टी की ओर से मोहल्ला नरोत्तम विहार में भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकटोत्सव मनाया गया। पार्टी अध्यक्ष सतीश नाहर ने उपस्थित सदस्यों को भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने मानवता का कल्याण किया। हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। संगत के लिए पूरी-छोले का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर धर्मपाल, एसएस सिद्धू, आरके खोसला, मदन सागर, सुखदेव गिल, दीपक शर्मा सिटी इंचार्ज कपूरथला, सतनाम सिंह सिद्धू, विजय मट्टू, रजत गिल, संतोख सिंह, कमलजीत गिल, बाबा विनोद, गुरप्रीत गोपी, गुरदेव कौर, बख्शों, रवि गिल, सुखदास मसीह, चरनजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, देवी, जतन नाहर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी