फगवाड़ा में 29 नवंबर को धार्मिक यात्रा का होगा भव्य स्वागत : महंत पुरुषोत्तम दास

राजस्थान के मेड़ता से 19 नवंबर को शुरूहो रही सांझी वालता यात्रा मीरा चली सतगुरु के धाम ऐतिहासिक देहरा श्री गुरु रविदास मंदिर चक्क हकीम फगवाड़ा में 29 नवंबर को पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:01 PM (IST)
फगवाड़ा में 29 नवंबर को धार्मिक यात्रा का होगा भव्य स्वागत : महंत पुरुषोत्तम दास
फगवाड़ा में 29 नवंबर को धार्मिक यात्रा का होगा भव्य स्वागत : महंत पुरुषोत्तम दास

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : राजस्थान के मेड़ता से 19 नवंबर को शुरूहो रही सांझी वालता यात्रा मीरा चली सतगुरु के धाम ऐतिहासिक देहरा श्री गुरु रविदास मंदिर चक्क हकीम फगवाड़ा में 29 नवंबर को पहुंचेगी। मंदिर के गद्दीनशीन महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस यात्रा में गुरु रविदास महाराज एवं मीरा बाई से संबंधित ऐतिहासिक चिन्ह संगत की श्रद्धा का केंद्र बनेगी। इनमें महाराज का चांदी का आसन, खड़ांव, मीरा का एक तारा, गुरु साहिब का शंख तथा चतुर्भुज नाथ जी की प्रतिमा जो सत्टगुेख महाराज ने मीरा बाई को दी थी शामिल हैं। यह यात्रा दो दिन राजस्थान व शेष आठ दिन पंजाब के विभिन्न ऐतिहासिक धर्म स्थलों की यात्रा करते हुए 29 नवंबर को देहरा मंदिर चक्क हकीम पहुंचेगी। जहां इस यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक गुरु दरबार में सुशोभित इन ऐतिहासिक विरासती चिन्हों के दर्शन दीदार करवाए जाएंगे। रोजाना प्रात:काल से शाम तक धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इसमें गुरु महिमा का गुणगान होगा। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि देहरा श्री गुरु रविदास स्थान चक्क हकीम में सतगुरु रविदास महाराज ने संत कबीर जी के साथ 1485 ई. में 70 दिन तक निवास किया था। तब अपने हाथों एक बाउली साहिब का निर्माण भी किया। इसलिए सांझीवालता यात्रा का नाम मीरा चली सतगुरु के धाम रखा गया है। इस अवसर पर अमित आशु, तेजस्वी भारद्वाज, अशोक दुग्गल और रवि कुमार मंत्री आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी