10 कन्याओं का करवाया सामूहिक विवाह

सर्व नौजवान सभा ने फगवाड़ा के माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में समारोह करवाया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST)
10 कन्याओं का करवाया सामूहिक विवाह
10 कन्याओं का करवाया सामूहिक विवाह

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सर्व नौजवान सभा की ओर से पिछले 31 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के हर साल करवाए जाते सामूहिक विवाह की श्रृंखला में रविवार को 10 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की हजूरी में गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन फगवाड़ा में करवाया गया। नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए समाज के अलग-अलग वर्गों से संबंधित गणमान्य मौजूद रहे। सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह एवं चढ़दी कला सिख आर्गेनाइजेशन यूएसए यूनिट के वाइस चेयरमैन जस्सी बंगा की देखरेख में आयोजित समागम की अध्यक्षता एसई पावरकाम लुधियाना पवन कुमार बीसला ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश शामिल हुई। विधायक बलविदर सिंह धालीवाल, पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान बलबीर रानी सोढी और बसपा के पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति मेंबर जत्थेदार सरवन सिंह कुलार विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस कार्य को परोपकारी बताया। बसपा प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी ने सभा के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा एडीसी जालंधर अमरजीत सिंह बैंस, नायब तहसीलदार फगवाड़ा पवन कुमार शर्मा, डीएसपी लुधियाना जसबीर सिंह और आप नेता संतोष कुमार गोगी, ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, स्थानीय प्रधान शिरोमणी अकाली दल (ब) रजिन्दर सिंह चंदी, बसपा के हरभजन बलालो, समाज सेवक अनुराग मनखंड, डा. सुखबीर सलारपुर ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अनीता सोम प्रकाश ने 11 हजार रुपए सहायता के तौर पर सभा को भेंट की। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने एमपी फंड से पांच लाख रुपये अनुदान देने का ऐलान किया।

विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह करवाना सभा का बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास है। आप नेता संतोष कुमार गोगी ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सभा का अहम योगदान है। जसबीर सिंह गढ़ी प्रधान बसपा, डीएसपी जसबीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान बतौर उपहार के तौर पर भेंट किया। विवाह के सर्टिफिकेट अलायंस इंटरनेशनल के जतिन्द्र सिंह कुंदी व उद्योगपति अशोक सेठी ने भेंट किया। डोली विदा करने की रस्म विधायक बलविदर सिंह धालीवाल और स्वामी पप्पल शाह जी भरोमजारा ने पूरी की। सुखविन्द्र सिंह ने मेहमान और समागम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया। मौके पर प्रिसिपल गुरमीत सिंह पलाही, लेखक रवीन्द्र चोट रिटा. ईटीओ, कमल धालीवाल, अमरेन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह पलाही, कुश खोसला भाजपा नेता, मलकीत चंद सचिव बीडीपीओ आफिस, संतोख सिंह सचिव बीडीपीओ, ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, पूर्व मेयर अरुण खोसला, भारती शर्मा, डा. विजय कुमार, समाज सेविका प्रितपाल कौर तुली, आरएसएस नेता शिव हांडा, जसविन्द्र कौर जिला प्रधान महिला मोर्चा, सरबर गुलाम सब्बा, पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, डा. तुषार अग्रवाल, डा. चिमन अरोड़ा, डा. रोहित बंगा, परमजीत बसरा, सभा के मुख्य सरपरस्त सतपाल लांबा, बलजिन्द्र सिंह फतेहगढ़, प्रमोद जलोटा, एएसआइ रजिन्दर कुमार, शलिन्दर सिंह, मलकियत सिंह रघबोतरा, गुरदीप सिंह कंग, वरिन्द्र सिंह कम्बोज, गुरदीप सिंह तुली, ओंकार जगदेव, बलजीत कौर, रमन नेहरा, रणजीत मल्हन, परमजीत राय, रमेश अरोड़ा, राजीव दीक्षित, नीतू गुडिग, जगजीत सिंह सेठ, इंद्रजीत कालडा, अनंत दीक्षित, यतिन्द्र राही, अशोक कुलथम प्रधान क्लाथ मर्चैंट एसोसिएशन, अश्वनी शर्मा, शशिकांत पाल, गुरजीत पाल वालिया, डा. कुलदीप सिंह, सुरजीत कुमार, शिव कुमार, आरपी शर्मा, रवीन्द्र सिंह राय, हैप्पी ब्रोकर, परविन्द्रजीत सिंह, मनजीत वर्मा, सुरिन्दर बद्धन, डा. नरेश बिट्टू, साहिबजीत साबी, कुलतार बसरा, प्रिस शर्मा, चरनप्रीत सिंह, दविन्द्र जोशी, शीतल कोहली, हरकमल बसरा, राजकुमार राजू भगतपुरा, विक्की हदियाबाद, बिक्रम गुप्ता, विनित पुरी, योगराज सिंह, मनदीप सिंह, अनूप दुग्गल, नरिन्द्र सैनी, सोनू मेहरा, हरविन्द्र सिंह, हैपी बरोकर्ज, ओंकार शर्मा, साक्षी, त्रिखा, मोनिका, गुरप्रीत कौर, सुखजीत कौर, सरबजीत कौर पूर्व पार्षद, जसविन्द्र भगतपुरा, डा. वीर सिंह बसरा, हरजीत सिंह आसी यूएसए, राजकुमार मट्टू, रोहित प्रभाकर आरएसएस, रोहित गुप्ता, राजकुमार कनौजिया, बीएमपुरी, सौरभ राही, भूषण कुमार, कुलवंत कांति, रमन छाबड़ा, राजकुमार राजा, ज्ञानी कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, हरनेक सिंह, संजीव सेठ, दीपक चन्देल, सुखदेव लाडी, अशोक शर्मा, सतप्रकाश सग्गू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व नौजवान सभा के वोकेशनल सेंटर के स्टाफ व छात्राओं ने सहयोग दिया।

समाजसेवा को समर्पित है सर्व नौजवान सभा

सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविदर सिंह व समाजसेवक अनुराग मनखंड ने कहा कि उनकी संस्था समाजसेवा के कार्य बीते 15 सालों कर रही है। संस्था का हर सदस्य समाज की भलाई के लिए काम रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 31 सालों से संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाई जा रही है। शादी के दौरान सभा की ओर से घर में प्रयोग होने सामान मुहैया करवाई जाती है। सुखविदर सिंह व अनुराग मनखंड ने कहा कि कोरोना काल में सर्व नौजवान सभा ने लोगों को राशन सहित हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई गई है। सभा की ओर से समाज भलाई के कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सर्व नौजवान सभा का हर सदस्य लोक सेवा के लिए समर्पित है।

chat bot
आपका साथी