करवाचौथ पर बाजार हुआ गुलजार

करवाचौथ को लेकर विरासती शहर के बाजार सज गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:44 PM (IST)
करवाचौथ पर बाजार हुआ गुलजार
करवाचौथ पर बाजार हुआ गुलजार

नरेश कद, कपूरथला

करवाचौथ को लेकर विरासती शहर के बाजार सज गए हैं। शुक्रवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखी। महिलाएं फल, मिठाइयां, फेनियां व चूड़ियां खरीदती हुई नजर आई।

पति की लंबी आयू के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिख रही है। व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह है तथा इसे यादगार बनाने के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी करना शुरू कर दी है। महिलाएं करवाचौथ की तैयारी के लिए बाजारों में चूड़ियां, ज्वेलरी व नए सूटों की खरीदारी कर रही है। मेहंदी लगवाने वालों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। करवा चौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवा भी बाजारों में उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि जीवन साथी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए खास होता है। शहर के बाजार महिलाओं के सामान से सज गए हैं। चाहे वह ज्वेलरी हो या फिर कपड़े की दुकान, हर जगह महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है।

ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग

शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की ओर से एडवांस बुकिग की जा रही है। पार्लर में एडवांस बुकिग पर दो से पांच हजार रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। इसके अलावा मेहंदी लगाने के लिए भी बाजारों में जगह-जगह दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदार हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं से 200 से 400 रुपये ले रहे हैं। कई महिलाएं अपनी शादी के बाद पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए अपने मायके आकर व्रत रख रही है। कई महिलाओं जिनके पति विदेशों में गए हुए है उनकी लंबी आयु के लिए व्रत रख रही है।

chat bot
आपका साथी