नारी शक्ति के आगे टिक नहीं सके पुरुष उम्मीदवार

कपूरथला नगर निगम चुनाव में 27 सीटों ने महिलाओं ने जीत दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 10:20 PM (IST)
नारी शक्ति के आगे टिक नहीं सके पुरुष उम्मीदवार
नारी शक्ति के आगे टिक नहीं सके पुरुष उम्मीदवार

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला

नगर निगम चुनाव के दौरान नारी शक्ति ने पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। निगम के 50 वार्डों में महिलाओं ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर पुरुष प्रत्याशियों को परास्त किया है। चार जनरल वार्डों में महिलाओं ने पुरुषों को टक्कर दी थी जिनमें कांग्रेस की दो महिलाओं ने अन्य दलों के पुरुष उम्मीदवारों को शिकस्त दी है। शिअद दो की दो महिला प्रत्याशी बेशक चुनाव हार गई लेकिन उन्होंने अन्य दो दलों के पुरुष प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है।

नगर निगम कपूरथला के छह नंबर जनरल वार्ड से कांग्रेस की ज्योति धीर ने 707 वोट हासिल कर अकाली दल के सेवा सिंह को बड़े अंतर से मात दी है। वार्ड 12 से अकाली दल की बलजीत कौर बेशक चुनाव हार गई है लेकिन उसने अन्य दलों के पुरुष उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वार्ड 24 से कांग्रेस की हरजीत कौर ने जनरल सीट पर तीनों मुख्य दलों के पुरुष प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। वार्ड 32 से अकाली दल की बलविदर कौर जनरल वार्ड से चुनाव हार गई लेकिन वह दूसरे स्थान पर बनी रही।

नगर निगम कपूरथला के लिए कुल 196 उम्मीदवारों में भी महिला प्रत्याशियों की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। नगर निगम कपूरथला में 102 महिला उम्मीदवार ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमायी थी और पुरुषों से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त कर साबित कर दिया है कि वह महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में भी पुरुषों से पीछे नही है। इतना ही नही निगम के चार वार्ड ऐसे थे, जिनमें कांग्रेस और अकाली दल के बीच सीधी टक्कर थी और यह सभी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। कोई जनरल वार्ड ऐसा नही था, जिसमें सिर्फ दो ही प्रत्याशी आमने सामने हो लेकिन यह सौभाग्य भी महिलाओं के हिस्से ही आया था। वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस की कुलवंत कौर और अकाली दल की परमजीत कौर में टक्कर हुई और बाजी कुलवंत कौर मार गई। वार्ड 13 से कांग्रेस की अमनप्रीत कौर को अकाली दल की प्रितपाल कौर से हार झेलनी पड़ी। वार्ड 17 में कांग्रेस की ऊषा अरोड़ा ने अकाली दल की इंद्रजीत को मात दी। वार्ड 45 में अकाली दल की किरनजीत कौर, कांग्रेस की छमा से हार गई। उधर वार्ड 21, 31, 39, 41, 43, 47 एवं वार्ड 49 से पांच पांच महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ी, जिनमें चार मुख्य दलों के अलावा एक में बसपा और अन्य में आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरी थी।

chat bot
आपका साथी