विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर निभाएगी सक्रिय भूमिका : रानी सोढ़ी

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस पंजाब की बैठक चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर निभाएगी सक्रिय भूमिका : रानी सोढ़ी
विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर निभाएगी सक्रिय भूमिका : रानी सोढ़ी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस पंजाब की बैठक चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता पंजाब प्रधान बलवीर रानी सोढी ने की। इसमें महिला कांग्रेस पंजाब की समूह महासचिव, सचिव एवं जिला प्रधान शामिल हुईं। इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव गौतम सेठ भी विशेष के तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान 2022 में संभावित पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में विचार विमर्श किया। बलवीर रानी सोढी ने बताया कि बैठक शुरू करने से पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के अलावा बुधवार को तमिलनाडु में एक हवाई हादसे का शिकार हुए पंजाब के जवान नायक गुरसेवक सिंह सहित सभी जवानों को श्रद्धाजलि देकर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके उपरांत मतदान की तैयारियों संबंधी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस की जिला प्रधानों से हर जिले की स्थिति का जायजा लिया गया और यह निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस कैडर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही आफिस बैरियर्स के साथ शीघ्र आगामी बैठक की जाएगी। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान पीपीसीसी के प्रदेश सचिव गौतम सेठ ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भूपिंद्र कौर उपप्रधान पंजाब, शीला मसीहिया उपप्रधान पंजाब के अलावा जिला प्रधान कमलजीत कौर मुलतानी, लीना टपारिया, वंदना सैनी महासचिव रोपड़, प्रितपाल कौर जिला प्रधान, पूनम महासचिव, कविता रानी जिला प्रधान, मनजीत कौर, डा. वेरोमिका नागपाल, परमिंद्र कौर शीना आफिस इंचार्ज उत्तराखंड आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी