श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव

एकता पार्टी ने मार्कफेड चौक पर भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM (IST)
श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव
श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव

संवाद सहयोगी, कपूरथला : एकता पार्टी द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव पर मार्कफैड चौंक में श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस दौरान कपूरथला की राजनीतिक और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एससी कमीशन पंजाब के सदस्य तरसेम सिंह सियालका ने केक काटा और भगवान श्री वाल्मीकि जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समूह समाज को बधाई दी। इस अवसर पर अरुण सभ्रवाल, दिलबाग सिंह, दविन्दर, जसविन्दर बिट्टू, कन्नू, सुरजीत सिंह मान, महिन्दर सिंह, मुकेश नाहर, मंजू राणा, एडवोकेट परमजीत सिंह, अवि राजपूत, कोमल गागा, गोपाल थापर, सरदारी लाल शर्मा, गुरशरन कपूर, रमेश मेहरा, अजय बबला व अन्य मौजूद थे। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।

भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर मार्कफेड चौक पर एकता पार्टी की ओर से आयोजित समारोह में शामिल होकर यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपप्रधान अवि राजपूत भगवन वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त किया। एकता पार्टी के गुरमीत लाल बिट्टू ने अवि राजपूत को सम्मानित किया। अवि राजपूत ने कहा कि अश्विन माह में पूर्णिमा का दिन भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान वाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का संदेश देता है। इस अवसर पर दीपक बिष्ट, सैंडी, सुमित कपूर, रिकी, जतिदर, अमित, अंकित आदि उपस्थित थे।

भगवान वाल्मीकि ने दिया धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश : अनीता

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर बुधवार को हदियाबाद स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से सजायी गई विशाल शोभा यात्रा में समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने फूलों से सुसज्जित सुंदर पालकी में सुशोभित भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं भेंट की व कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने युगों पहले अपनी रचनाओं के द्वारा धर्म मार्ग पर चलने का जो संदेश संसार को दिया था, वह आज भी उतना ही सार्थक है। हम सभी को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, एवं धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान प्रबंधकों कृष्ण कुमार हीरो ने अनीता सोम प्रकाश के अलावा पूर्व मेयर अरुण खोसला, परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी सहित शोभायात्रा में शामिल हुए अन्य गणमान्यों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रोहित पाठक, चन्द्रेश कौल, नितिन चड्ढा, पवन कुमार, मनिन्द्र कौर, रीना खोसला, मनीष चौधरी, अनुराग मनखंड, रवि मंगल, कुश खोसला, प्रमोद मिश्रा, राजपाल घई, महिद्र थापर, विपन मदान, रोशन कुमार, आशु घई, लक्की सरवटा, जसविन्द्र कौर, चंदा मिश्रा, भारती शर्मा, बीरा राम बलजोत, पिंदा, डाबरी जी के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी