प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन दौरान फ्रूट का लंगर लगाया

श्री गुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन के पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचने पर शहर की धार्मिक संगठनों ने पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगतों के लिए फ्रूट का लंगर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:53 PM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन दौरान फ्रूट का लंगर लगाया
प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन दौरान फ्रूट का लंगर लगाया

संवाद सहयोगी, कपूरथला

श्री गुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन के पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचने पर शहर की धार्मिक संगठनों ने पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगतों के लिए फ्रूट का लंगर लगाया गया। इस मौके जत्थेदार सुखजिदर सिंह बब्बर, जसपाल सिंह खुराना, सुखविदर मोहन सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह तथा लखबीर सिंह शाही ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं, उपदेश सभी मनुष्यता के लिए प्रेरणा-स्त्रोत हैं। उन्होंने समाज में एकता, सदभावना व भाईचारक सांझ बनाई रखने की शिक्षा दी तथा भगती ज्ञान का प्रकाश करके सार्थिक जीवन जीने का मार्ग बताया। इस मौके सुरजीत सिंह विक्की, जसप्रीत सिंह सचदेवा, हरवंत सिंह सचदेवा, सुरजीत सिंह, जसकरन सिंह, गुरप्रीत सिंह, जोध सिंह, रछपाल सिंह समेत समूह धार्मिक वर्कर हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी