वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार महिला घायल

चौकी वडाला में पडते जालंधर रोड पर स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:24 AM (IST)
वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार महिला घायल
वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार महिला घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : चौकी वडाला में पड़ते जालंधर रोड पर स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के समीप स्कूटर सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 एंबूलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।

अस्पताल उपचाराधीन 60 वर्षीय दर्शन कौर निवासी गांव बलेरखानपुर के पति महिदर सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह स्कूटर पर सवार होकर गांव से जालंधर की तरफ जा रहे थे। जैसे वह साइंस सिटी के समीप सड़क क्रास करने लगे तो किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटर में टक्कर मार दी। उसकी पत्नी दर्शन कौर स्कूटर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चौकी वडाला पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी