कुलविदर सिंह पंजाब जिम्नास्टिक एसो. के प्रदेश महासचिव नियुक्त

पंजाब जिम्नास्टिक एसोसिएशन की चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में कुलविदर सिंह थियारा रिटायर आइजी पंजाब पुलिस को महासचिव एवं अजय बबला को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:11 PM (IST)
कुलविदर सिंह पंजाब जिम्नास्टिक एसो. के प्रदेश महासचिव नियुक्त
कुलविदर सिंह पंजाब जिम्नास्टिक एसो. के प्रदेश महासचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, कपूरथला

पंजाब जिम्नास्टिक एसोसिएशन की चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में कुलविदर सिंह थियारा रिटायर आइजी पंजाब पुलिस को महासचिव एवं अजय बबला को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

एमडीएसडी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान मदन लाल शर्मा, अकाली दल के हल्का इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा एवं एडमिस्ट्रेटर एमडीएसडी राकेश महाजन की ओर से सुंयक्त तौर पर कुलविदर सिंह थियारा, अजय बबला एवं गुरमुख सिंह डीएसपी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बबला ने कुलविदर सिंह थियारा को विश्वास दिलाया की आने वाले दिनों में जिम्नास्टिक एसोसिएशन को और बुलंदिओ पर पहुंचाने के लिए जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवि राजपूत, पार्षद अशोक भगत, अजय शर्मा, राकेश गुप्ता, सेंडी, दीपक बिष्ट, तनवीर, बन्नू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी