किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना 13 को

सुल्तानपुर लोधी में किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब जिला कपूरथला के सदस्यों ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:43 PM (IST)
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना 13 को
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना 13 को

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब जिला कपूरथला के नेताओं ने एलान किया है कि 13 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा के घर का घेराव किया जाएगा। सोमवार को जोन सुल्तानपुर लोधी के सीनियर उप प्रधान शेर सिंह, •िाला प्रेस सचिव बिकी जैनपुरी, हरनेक सिंह, पुष्पिदर सिंह सोढी, भजन सिंह खिजरपुर, संदीप पाल कालेवाल के नेतृत्व में गांव डोले और खिजरपुर में बैठक गई। बैठक में सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर चिता प्रकट की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शेर सिंह ने बताया कि बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेताओं के प्रयासों से फूड सप्लाई विभाग के चार इंस्पेक्टर निलंबित करवाए गए थे लेकिन उन की तरफ से खुर्द बुर्द की सरकारी गेहूं का कोई पता नहीं लग रहा है। अमर सिंह छन्ना शेर सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि वह 13 सितंबर को बड़ी संख्या में सुलतानपुर लोधी धरने में शामिल हों। उन्होंने प्रदेश सरकार से सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर बलबीर सिंह, दीदार सिंह, गुरदयाल सिंह, दर्शन सिंह, इकबाल सिंह, जगीर सिंह, सुरजीत सिंह, भजन सिंह, तलविंदर सिंह, जरनैल सिंह, पीतम सिंह, गुरनाम सिंह, मनजीत सिंह, मेजर सिंह, परमजीत कुमार, चरन सिंह, दविन्दर सिंह, हरनूर सिंह, हरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, भजन सिंह, सुखवंत सिंह, मेजर सिंह, प्रगट सिंह, तरलोक सिंह चरवाहा, दर्शन सिंह, मनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, मेवा सिंह,जीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमेज सिंह चौधरी बाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी