बसपा ने पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

बहुजन समाज पार्टी ने पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ डीएसपी सब डिवीजन कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसकी अगुवाई हलका खडूर साहिब के इंचार्ज तरसेम थापर व जोनल इंचार्ज खडूर साहिब तरसेम डौला ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:38 PM (IST)
बसपा ने पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ दिया धरना
बसपा ने पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

संवाद सहयोगी, कपूरथला : बहुजन समाज पार्टी ने पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ डीएसपी सब डिवीजन कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसकी अगुवाई हलका खडूर साहिब के इंचार्ज तरसेम थापर व जोनल इंचार्ज खडूर साहिब तरसेम डौला ने की। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांगों व समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र एसपी (इंवेस्टीगेशन) सर्बजीत सिंह को सौंपा गया।

पार्टी के कपूरथला प्रधान हरिदर शीतल ने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन पंजाब सरकार के दवाब में काम कर रही है। गरीब लोगों की थानों व सरकारी कार्यालयों में कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण गरीब लोगों को अपने काम करवाने के लिए कई-कई दिन थानों व कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे है। सरकार के चहेतों के पहल के आधार पर काम किए जा रहे है। यदि मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो उनका संघर्ष तेज हो जाएगा। इस अवसर पर बसपा के सीनियर नेता शादी राम शीतल, प्रगट संधू, जिदर पहलवान, डा.जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह, मुल्खराज शेर गिल, जसविदर बिट्टा, जगतार बिट्टू, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह, अमन भट्टी, ओंकार सिंह, कमल कुमार, बलदेव सिंह, गुरदयाल सिंह, बलकार सिंह, शीरा इंब्बन, राजू, मोहन भीला, जसवंत कौर, जसविदर कौर, राज करनी, अशोक कुमार गिल, कैलाश चंद, गरीश कुमार पिका के अलावा अन्य मौजूद थे। प्रशासन के समक्ष रखीं ये प्रमुख मांगें

पंजाब पुलिस की ओर से सियासी दवाब में आकर गरीबों से धक्केशाही करनी बंद की जाए।

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप फिर से लागू की जाए।

गरीब लोगों के नीले कार्ड बनाए जाएं और जिन लोगों के सियासी दवाब में आकर नीले कार्ड काटे गए है। उन्हें फिर से बहाल किए जाए।

कृषि सुधार कानूनों को रद किया जाए।

जगतजीत इंडस्ट्रीज से बिना नोटिस निकाले गए मुलाजिमों को फिर से काम पर रखा जाए।

chat bot
आपका साथी