21 फरवरी तक जारी रहेगी मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल लगातार तीन दिनों तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 01:42 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 01:42 AM (IST)
21 फरवरी तक जारी रहेगी मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल
21 फरवरी तक जारी रहेगी मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल लगातार तीन दिनों तक चली जिससे दफ्तर में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का का सामना करना पड़ा। अभी भी लोगों की परेशानी कम होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यूनियन की ओर से आगे की रणनीति बनाते हुए शनिवार सुबह बैठक पंजाब स्टेट सर्विसेज मिनिस्ट्रियल यूनियन के अध्यक्ष मेघ सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजलि देने के लिए यूनियन के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदों की आत्मिक शाति की प्रार्थना की। बैठक में प्रदेश के के सभी जिलों के मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सदस्य शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेघ सिंह सिद्धू ने कहा कि काफी लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि जिसमें सचिवालय के मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सदस्य भी कलम छोड़ हड़ताल पर गए हो। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की एक बहुत बड़ी नाकामयाबी साबित हो रही है क्योंकि अब सरकार मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों का भरोसा जीतने में नाकामयाब हुई है। बैठक में सरकार द्वारा यूनियन को कमेटी ऑफ मिनिस्टर्स के साथ 21 फरवरी को चार बजे बैठक के बारे में भी विचार विमर्श किया गया और मागों संबंधी नोटिफिकेशन जारी ना होने तक अपनी हड़ताल को जारी रखने की बात भी की गई।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कपूरथला के जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह ने बताया कि अगर बैठक में सकारात्मक फैसला सामने नहीं आता है तो यूनियन की ओर से आगे की रणनीति का एलान बैठक में ही कर दिया जाएगा। सतबीर सिंह ने यह भी बताया कि मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन की हड़ताल अब 21 फरवरी तक जारी रहने संबंधी फैसला कर लिया गया है इसलिए अब यह हड़ताल 21 फरवरी तक जारी रहेगी।

बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मेघ सिंह सिद्धू की ओर से यह भी कहा गया कि सरकार को मांगों संबंधी नोटिफिकेशन आगामी चुनावों के आचार संहित लगने से पहले पहले ही जारी करनी होगी। अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो सरकार को उसका नतीजा आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। बैठक में सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह विर्क, सुखचैन सिंह खैहरा, सतबीर सिंह, अमरीका सिंह संधू, गुरमीत सिंह वालिआ, पवनजीत सिंह सिद्धू, रघुबीर सिंह बड़वाल, गुरचरन सिंह एवं जिलों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी