पड़ोसी ने महिला पर किया जानलेवा हमला

पति की मृत्यु के बाद मायके रह रही एक महिला पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है तथा मामले सबंधी थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सोनिया पत्नी स्व.अश्वनी कुमार निवासी नकोदर रोड नजदीक चुंगी के परिजनों ने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:36 PM (IST)
पड़ोसी ने महिला पर किया जानलेवा हमला
पड़ोसी ने महिला पर किया जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पति की मृत्यु के बाद मायके में रह रही एक महिला पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले सबंधी थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सोनिया पत्नी स्वर्गीय अश्वनी कुमार निवासी नकोदर रोड नजदीक चुंगी के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रेहड़ी लगाता है। रविवार शाम वह काम से वापस घर लौटा तो पड़ोसी उससे बिना वजह गाली गलौच करने लगा। जब वह शोर सुनकर बाहर आई तो आरोपितों ने हाथ में पकड़े तेजधार हथियार से उसके सिर में वार कर दिया और मारपीट भी की। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत सिर में चोट लगने कारण गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी