प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी 24 से

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : एतिहासिक गुरुद्वारा चौंता साहिब गांव बबेली तहसील फगवाड़ा की प्रबंधक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM (IST)
प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी 24 से
प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी 24 से

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : एतिहासिक गुरुद्वारा चौंता साहिब गांव बबेली तहसील फगवाड़ा की प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्री गुरु हरि राय साहिब के प्रकाशोत्सव को समर्पित 29 से 31 जनवरी तक करवाए जा रहे महान कीर्तन दरबार से पहले प्रभात फेरियां 24 फरवरी से शुरू हो रही है। जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह, कुंदन सिंह, जसविंदर सिंह व बीबी राजविंदर कौर ने बताया कि पहली प्रभात फेरी 24 जनवरी को सुबह 4 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गांव की परिक्रमा करती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर सम्पन्न होगी। 29 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। दूसरे दिन 30 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 31 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। दोपहर एक बजे हल्ट की दौड़ें होगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह खालसा, हरनेक सिंह पप्पू, गुरदेव सिंह दुग्गा, अमनदीप सिंह, हरपाल सिंह, हेड ग्रंथी लखविंदर सिंह, सेवादार गुरनाम सिंह, सोढी सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी