सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : काला संघिया मार्ग पर गाव बलेरखानपुर के समीप एक्टिवा चालक को बाइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:45 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : काला संघिया मार्ग पर गाव बलेरखानपुर के समीप एक्टिवा चालक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर के अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आत्मा सिंह निवासी गाव भेटा के रुप में हुई है। चौकी काला संघिया पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के दामाद जगरुप सिंह निवासी गाव अठौला ने बताया कि उसका ससुर 11 फरवरी को बलेरखानपुर की ओर से एक्टिवा पर घर लौट रहा था। जब वह नत्थूचाहल के समीप पहुंचा तो अज्ञात बाईक चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर में वह गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डाक्टर ने उसकी दशा बताई। जिस कारण उसके परिजन उसे जालंधर के सत्यम ले अस्पताल गए। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दामाद के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी