दीपक अरोड़ा दीपू बने बार क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी फगवाड़ा बार एसोसिएशन फगवाड़ा के पूर्व प्रधान प्रसिद्ध एडवोकेट विजय शर्मा के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:03 PM (IST)
दीपक अरोड़ा दीपू बने बार क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान
दीपक अरोड़ा दीपू बने बार क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : बार एसोसिएशन फगवाड़ा के पूर्व प्रधान प्रसिद्ध एडवोकेट विजय शर्मा के पास कार्यरत दीपक अरोड़ा दीपू ने बार क्लर्क एसोसिएशन फगवाड़ा के प्रधान पद का चुनाव शानदार ढंग से जीता है। 42 सदस्यों वाली बार क्लर्क एसोसिएशन फगवाड़ा के प्रधान पद के लिए दीपक अरोड़ा दीपू व मनोज कुमार आमने सामने थे जबकि महासचिव पद का मुकाबला एडवोकेट हिमांशु पराशर के पास कार्यरत अमित कुमार व मनोज रावत के बीच था। इसी तरह कैशियर पद के लिए हरविंदर सिंह और मनिंदर सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे। सुरेश शर्मा की देखरेख में हुए इन चुनावों में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे दीपक अरोड़ा दीपू ने मनोज कुमार को 12 वोटों से हराकर बार क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। कुल 42 वोटों में से दीपक अरोड़ा दीपू को 26 वोट मिले जबकि मनोज कुमार को मात्र 14 वोट मिले। इसी तरह महासचिव पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले अमित कुमार को 26 वोट मिले जबकि मनोज रावत को 14 वोट हासिल हुए। वहीं, कैशियर पद का चुनाव जीतने वाले मनिंदर सिंह ने 22 वोट हासिल किए जबकि हरविंदर सिंह को 18 वोट मिले। ऐसे में मनिंदर ने 4 वोटों से जीत दर्ज की। नवनियुक्त प्रधान दीपू अरोड़ा ने अपने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा बार क्लर्को की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध रहेंगे। सभी की सहमति से बार क्लर्क एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें सभी को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। बार क्लर्क एसोसिएशन के विजेता सदस्यों को स्थानीय वकीलों ने भी बधाई दी। इस मौके पर बलदेव राज शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान बार क्लर्क एसोसिएशन के सदस्य गुरमीत राजवीर गिन्नी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए व उन्होंने दीपक अरोड़ा दीपू को प्रधान व अमित कुमार को महासचिव बनाने के लिए सभी वोटरों का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर बलराम मोदगिल, सोम नाथ पलटा, हरजिंदर सिंह राणा, मनजीत सिंह, राम प्रकाश, सतपाल व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी