जरनैल सिंह बाजवा नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान बने

पंजाब नंबरदार एसोसिएशन गालब जिला कपूरथला का इजलास स्टेट गुरुद्वारा साहिब में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM (IST)
जरनैल सिंह बाजवा नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान बने
जरनैल सिंह बाजवा नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान बने

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब नंबरदार एसोसिएशन गालब जिला कपूरथला का इजलास स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला में करवाया गया। इजलास में पंजाब नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमिदर सिंह गालब उपस्थित हुए। इजलास में एसोसिएशन से संबंधित नंबरदारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान नंबरदारों को पेश आने वाली मुश्किलों पर विचार किया गया और किसान आंदोलन के साथ संबंधित संघर्ष में नंबरदारों को योगदान देने का आह्वान किया गया। इस दौरान नंबरदार जरनैल सिंह बाजवा को जिला कपूरथला के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जरनैल सिंह बाजवा ने पंजाब अध्यक्ष परमिदर सिंह गालब का धन्यवाद किया और उनको सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही से निभाने का वादा किया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष परमिदर सिंह को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंबरदार कंवलजीत सिंह ने किया। इजलास में गुरदयाल सिंह, सुखविदर सिंह बोबी, प्रीतम सिंह चाकोकी, सुच्चा सिंह फियाली व बलवंत सिंह महासचिव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बलवंत सिंह सरपरस्त जिला लुधियाना, हरनेक सिंह अध्यक्ष जगराओ, जसवंत सिंह सीनियर उपाध्यक्ष, टहल सिंह चीमा, बसंत सिंह कोलियांवाल, सूरत सिंह मुरार, अमरजीत सिंह कोट गोबिदपुर, स्वर्ण सिंह तलवंडी बक्खा, जोगिदर सिंह तलवंडी, गुरदेव सिंह धम्म, अजीत सिंह कांजली, जसजीत सिंह बलेरखानपुर, मनिदर सिंह मल्लू, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, दलबीर सिंह हमीरा, कुलदीप सिंह खालू, दिलबाग सिंह शाहपुर, सुखजिदर सिंह, बूटा सिंह ठीकरीवाल, अमरजीत सिंह ताजपुर, जरनैल सिंह कड़ाहल, तरलोक सिंह, धर्म सिंह, कृपाल सिंह नंबरदार, संजीव कुमार सहित अलग-अलग गांवों से करीब 250 नंबरदार उपस्थित और नंबरदार जरनैल सिंह बाजवा व उनकी टीम को बधाई दी। इस मौके पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने गए नंबरदारों ने टेलीफोन के द्वारा इजलास की कार्रवाई की हिमायत की।

chat bot
आपका साथी