दूषित हो रहे पर्यावरण की संभाल जरूरी : सीचेवाल

सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया में बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:26 PM (IST)
दूषित हो रहे पर्यावरण की संभाल जरूरी : सीचेवाल
दूषित हो रहे पर्यावरण की संभाल जरूरी : सीचेवाल

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : पर्यावरण की संभाल के लिए निर्मल कुटिया में आयोजित बैठक के दौरान 'पंजाब पर्यावरण जागरूकता आंदोलन' का गठन किया गया। सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू को पंजाब पर्यावरण जागरूकता आंदोलन का संयोजक नियुक्ति किया गया है।

शुक्रवार को निर्मल कुटिया में आयोजित बैठक के दौरान तय किया गया कि इस बार चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों पर पर्यावरण के मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए दबाव डाला जाएगा ताकि प्रदेश के पर्यावरण को फिर से बनाया जा सके।

पर्यावरण जागरूकता आंदोलन का नेतृत्व पर्यावरणविद् पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, पद्मश्री संत सेवा सिंह खडूर साहिबवाले, दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह और पिगलवाड़ा प्रमुख बीबी इंद्रजीत कौर करेंगे। संगठन की अगली बैठक दिसंबर के तीसरे सप्ताह में लुधियाना में होगी।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में एक दर्जन से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पंजाब में बिगड़ते पर्यावरण पर पर चर्चा की। यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को सार्वजनिक मुद्दा बनाने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में बैठकें और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रगति के नाम पर हमने पर्यावरण को इतना नुकसान पहुंचाया है कि न तो हमारी हवा, न पानी और न ही हमारा खाना साफ रह गया है। आज लाभ की दौड़ ने बहुत कुछ बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार हमें पर्यावरण को मुख्य मुद्दे के रूप में उठाना चाहिए और पर्यावरण के मुद्दे पर वोट मांगने वाले नेताओं से पूछना चाहिए। स्वच्छ हवा, पानी और भोजन न केवल हमारा है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी और पशु भी उसके अधिकारी हैं। पर्यावरण मौलिक अधिकार भी है।

बैठक में एग्रीकल्चर हेरिटेज मिशन के ओमेंद्र दत्त, गुरप्रीत सिंह प्रधान भाई घनैया कैंसर प्रिवेंशन सर्विस सोसायटी, गुरचरण सिंह नूरपुर जीरा, राजबीर सिंह पिगलवाड़ा अमृतसर, गुरबिदर सिंह बाजवा, इंजीनियर कपिल अरोड़ा, बलबीर सिंह कार सेवा खडूर साहिब. जसविदर सिंह एडवोकेट, पलविदर सिंह शहरी, जसकीरत सिंह, राजिदर सिंह , संतोख सिंह, सुखप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी