संस्था ने स्कूल को भेंट की इंटरलॉक टाइल्स

स्वयंसेवी संस्थाओं और एनआरआइ लोगों के सहयोग के साथ सीनियर सकेंडरी स्कूल नडाला की कायाकल्प की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 02:29 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 02:29 AM (IST)
संस्था ने स्कूल को भेंट की इंटरलॉक टाइल्स
संस्था ने स्कूल को भेंट की इंटरलॉक टाइल्स

संवाद सहयोगी, नडाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की खुशी में स्वयंसेवी संस्थाओं और एनआरआइ लोगों के सहयोग के साथ सीनियर सकेंडरी स्कूल नडाला की कायाकल्प की जा रही है।

प्रिंसिपल बलाका सिंह ने बताया कि स्कूल में सुबह की सभा और अन्य समागमों के दौरान बच्चों को जमीन पर बैठने के कारण मुश्किल आ रही थी। इसके चलते समाजसेवी संस्था, उड़ान ने इंटरलॉक टाइलें की सेवा भेजी है। उन्होंने कहा कि इन ईंटों के लगने से सुबह की सभा के समय विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस सेवा के लिए लिए संस्था के प्रमुख जनरल बलविन्दर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर अवतार सिंह वालिया, दलजीत सिंह नडाला, मास्टर बलदेव राज, स्टीफन काला, लैक्चरर महेन्दर सिंह, गुरनाम सिंह, राजिन्दर सिंह, राजविन्दर सिंह चीमा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी