केंद्र सरकार द्वारा गैस के दामों में वृद्धि करने से लोग परेशान :दीपक छाबड़ा

शिव सेना हिंद यूथ विग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा नें कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब रसोई गैस के दाम में होते जा रहे इजाफे से किचन का बजट बिगड़ने लगा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM (IST)
केंद्र सरकार द्वारा गैस के दामों में वृद्धि करने से लोग परेशान :दीपक छाबड़ा
केंद्र सरकार द्वारा गैस के दामों में वृद्धि करने से लोग परेशान :दीपक छाबड़ा

संवाद सहयोगी, कपूरथला

शिव सेना हिंद यूथ विग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा नें कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब रसोई गैस के दाम में होते जा रहे इजाफे से किचन का बजट बिगड़ने लगा है। गैस के बढ़ते दाम के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग रसोई के चूल्हे से दूर होते जा रहे है। गैस के बढ़ते दाम को देखते हुए गरीब तबके के लोग उपले या फिर लकड़ी पर खाना पकाने को मजबूर हो रहे हैं। दो महीने के भीतर रसोई गैस के रेट करीब 200 रुपये बढ़े हैं। उज्ज्वला योजना के तहत बेशक सरकार ने हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया ताकि गरीब परिवार की महिलाओं को चूल्हे व लकड़ी जलाने से छुटकारा मिल सके। मगर अब गैस सिलेंडर के आसमान छूते दामों के कारण न तो गरीब परिवार गैस सिलेंडर भरवा पा रहे हैं व न ही उन्हें लकड़ी व अन्य ईंधन जलाने से निजात मिली है। केंद्र सरकार द्वारा गैस के दामों में वृद्धि करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।

chat bot
आपका साथी