कपूरथला को आइआइएम का तोहफा

पंजाब सरकार द्वारा कपूरथला में डा. बीआर आंबेडकर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:42 PM (IST)
कपूरथला को आइआइएम का तोहफा
कपूरथला को आइआइएम का तोहफा

नरेश कद, कपूरथला

पंजाब सरकार द्वारा कपूरथला में डा. बीआर आंबेडकर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अमृतसर की सहायता के लिए जाएगी। इसके अलावा स्कूल आफ अंबेडकर थॉट्स व भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर सेंटर फार रिसर्च की दोआबा में स्थापना करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कपूरथला शहर को विशेष तौर पर 10 करोड़ रुपये विकास कार्यो के लिए देने की भी घोषणा की। इसके अलावा लंबे समय से विरासती शहर से हाईटेंशन तारें हटवाने के लिए चार करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अतरिक्त मुख्यमंत्री चन्नी ने सुल्तानपुर लोधी में आइटीआइ की स्थापना व इसी सेशन के दौरान क्लासें शुरू करने के अलावा भुलत्थ में 10 करोड़ की लागत से आइटीआइ की स्थापना करने की घोषणा की।

विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का अनेकों विकास प्रोजैक्ट ऐलान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गर्व की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्ति करके डा. अंबेडकर की सोच अनुसार एससी भाईचारे का सशक्तिकरण किया है। जबकि खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिम्पा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संसद सदस्य जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह, मुहम्मद सदीक, विधायक राणा गुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक नवतेज सिंह चीमा, डा. राजकुमार वेरका, सुशील कुमार रिकू, रजिदर बेरी, चौधरी सरिदर सिंह, अवतार सिंह बावा हैनरी, संतोख सिंह, बलविदर सिंह लाडी, चौधरी दर्शन लाल, अंगद सिंह, बलविदर सिंह, डा. हरजोत कमल, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन चेयरमैन जोगिदर सिंह मान, तकनीकी शिक्षा बोर्ड चेयरमैन महिदर सिंह केपी, पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी, चेयरमैन अमरजीत सिंह टिका, नगर निगम जालंधर मेयर जगदीश राज राजा के अलावा अधिकारीगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी