कपूरथला में कार व बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, गुरदासपुर के युवक पर केस

रजवंत सिंह व उसकी पत्नी अमनदीप कौर लुधियाना से वापस घर लौट रहे थे। टक्कर मारने उपरांत चालक मौके से कार छोड़ कर फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों की सहायता से उनको सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:04 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:04 PM (IST)
कपूरथला में कार व बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, गुरदासपुर के युवक पर केस
पुलिस ने कार चालक गुरदासपुर के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (फाइल फोटो)

कपूरथला, जेएनएन। थाना फतूढींगा पुलिस ने कार व बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की हुई मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नरिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह ने बताया कि उसका लड़का रजवंत सिंह व उसकी पत्नी अमनदीप कौर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर व खुद नरिंदर सिंह व उसका भांजा कुलदीप सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना गए थे, तो जब वह वापस आ रहे थे, तो वह गांव खीरांवाली के नजदीक पहुंचे तो उसका लड़का रजवंत सिंह व उसकी पत्नी अमनदीप कौर हमारे आगे जा रहे थे, इस दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार आई, जिसने उनको टक्कर मार दी, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गए।

टक्कर मारने उपरांत कार चालक मौके से कार छोड़ कर फरार हो गया। जिस दौरान राहगीरों की सहायता से उनको सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। थाना फतूढींगा की पुलिस ने नरिंदर सिंह के ब्यानों के आधार पर कार चालक कुलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी माड़ीटांडा जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी