मांगे मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे वर्कर

जगतजीत इंडस्ट्रीज हमीरा के वर्कर विरोधी व्यवहार के खिलाफ जगतजीत इंड. डेमोक्रेटिक यूनियन इफ्टू के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST)
मांगे मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे वर्कर
मांगे मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे वर्कर

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : जगतजीत इंडस्ट्रीज हमीरा व प्रशासन के वर्कर विरोधी व्यवहार के खिलाफ जगतजीत इंड. डेमोक्रेटिक यूनियन इफ्टू के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू की गई। वीरवार को यूनियन नेता नरायण सिंह हमीरा व अवतार सिंह हमीरा भूख हड़ताल पर बैठे।

इस भूख हड़ताल में आजाद किसान संघर्ष कमेटी के नेता रजिदर सिंह खालसा ने सहयोग देने की घोषणा की। यूनियन की मांग है कि गैर कानूनी ढंग से निकाले गए वर्करों को वेतन सहित बहाल किया जाए। डा. भीम राव आंबेडकर की तसवीर की बे-अदबी के लिए जिम्मेदार मैनेजर के खिलाफ थाना सुभानपुर में दर्ज केस में नामजद किया जाए। यूनियन द्वारा इंसाफ पसंद लोगों को संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह चींदा, नरायण सिंह हमीरा, कश्मीर सिंह घुग्गशोर, राजिदर सिंह खालसा ने संबोधित किया।

इस संबंध में फैक्ट्री मैनेजमेंट ने कहा कि कोई भी वर्कर गैर कानूनी ढंग से नही निकाला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर बाहरी लोग शामिल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा दयालपुर हमीरा सर्विस लाइल पर प्रर्दशन स्थल के दोनों तरफ बेरीकेड्स लगा कर चौपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

chat bot
आपका साथी