भगवान वाल्मीकि के जयघोष से गूंज उठा फगवाड़ा

फगवाड़ा में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के जयघोष से गूंज उठा फगवाड़ा
भगवान वाल्मीकि के जयघोष से गूंज उठा फगवाड़ा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि मंदिर बंगा रोड और पलाही गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान वाल्मीकि के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे। कहीं लंगर लगा कर, कहीं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर तो कहीं भव्य स्टेज लगा कर भक्त अपनी श्रद्धा और उत्साह दिखा रहे थे। भगवान वाल्मीकि के जयघोष से शहर का कोना-कोना गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने किया।

शोभायात्रा बंगा रोड व पलाही गेट से होते हुए बांसावाला बाजार, गौशाला बाजार, सिनेमा रोड, जीटी रोड, सेंट्रल टाऊन, मंडी रोड, गांधी चौक, लोहा मंडी, सराय रोड, निम्मावाला चौक के अलावा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए वापस सुभाष नगर चौंक व पलाही गेट मे संपन्न हुई। हाथी, घोड़ों व बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सिर पर कलश उठाई महिलाएं भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान करती आगे बढ़ रही थीं। पालकी साहब के आगे श्रद्धालु नतमस्तक हो खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। प्रबंधकों की ओर से श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया गया।

शोभायात्रा में विधायक बलविदर सिंह धालीवाल(रिटायर्ड आइएएस), समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री जोगिदर सिंह मान, प्रदेश बसपा प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी व जिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर रानी सोढी ने शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी का आर्शीवाद लिया।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजीव बुग्गा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुराग मनखंड, धर्मवीर सेठी, हरी मित्र सल्होत्रा, तुलसी राम खोसला, सतीश सल्होत्रा, सतपाल मट्टू, डा. दर्शन कटारिया, कुंदन लाल कल्याण, महिदर पाल थापर, रोशन लाल सेठी, सतीश सल्होत्रा, अशोक कुमार जोगा, पम्मा लाहौरिया, पुरुषोतम पासी, लक्की सरवटा, विक्रम बघानिया, सीता देवी, अमरनाथ मट्टू, पवन सेठी, राजपाल घई, गुरजीत पाल वालिया, यूथ कांग्रेस प्रधान कर्मदीप कम्मा, पूर्व मेयर अरूण खोसला, परमजीत पम्मा चाचोकी, जसविदर कौर, चंदा मिश्रा, बीरा राम बल्जोत, नितिन चड्डा, अमित शुक्ला, परमिदर पिदा, सोनू सेठी, दविदर लाल मट्टू, बाबा मदन लाल सौंधी, ननू आधीवाल, अश्वनी बादशाह, जगदीश, रोशन, सोनू, हैप्पी, हनी, दीपा, जगजीवन, दर्शन धर्मशोत, अविनाश गुप्ता, शरणजीत सिंह, सोनू पहलवान, मीनाक्षी वर्मा, राम सांपला, शिविदर निश्चल, रघुबीर कौर, मीना रानी, शशी बाला, धीरज कुमार, सुखपाल बिनिग, बोबी बोहरा, राजू भगतपुरा, विक्की वालिया रानीपुर, इंद्रजीत कालड़ा, पूर्व डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, सरवण सिंह कुलार, मोहन सिंह गांधी, लेखराज जमालपुरी, नरेश, झिलमिल सिंह, काला चाचोकी, वरूण बंगड, सोनू शर्मा, विपिन शर्मा, अनु सोहता, यश वरना, नवीन चक्क हकीम, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विधायक ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव की दी बधाई

फगवाड़ा में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ने सभी को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकटोत्सव की बधाई दी। विधायक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के उपदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। धालीवाल ने कहा कि लोगों को भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। रामायण की रचना कर भगवान वाल्मीकि ने आपसी भेदभाव और मतभेद से दूर रहने का संदेश दिया था।

chat bot
आपका साथी