हिदी राष्ट्र की पहचान, करें सम्मान

रेल कोच फैक्ट्री में हिंदी सप्ताह संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:17 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
हिदी राष्ट्र की पहचान, करें सम्मान
हिदी राष्ट्र की पहचान, करें सम्मान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : रेल कोच फैक्ट्री में 14 सितंबर से मनाए जा रहे हिदी सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। हिदी सप्ताह के तहत आरसीएफ के कर्मचारियों में हिदी से संबंधित अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें कर्मचारियों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा सरकारी कामकाज में राजभाषा का प्रयोग करने में कर्मचारियों की झिझक को दूर करने तथा उन्हें राजभाषा संबंधी विभिन्न नियमों की जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कोविड-19 संबंधी हिदायतों को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन के दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। सप्ताह की शुरुआत में 14 सितंबर को हिदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी गिनती में प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता से पहले हिदी दिवस पर रेलमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया। हिदी निबंध प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने कोविड-19 के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव तथा सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार और निदान विषय पर निबंध लिखे। 16 सितंबर को हिदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। 17 सितंबर को हिदी वाक्य प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रतिभागियों ने समय और स्वास्थ्य- दो बहुमूल्य संपत्तियां और भाषा, साहित्य, समाज और संस्कृति पर वैश्वीकरण का प्रभाव विषय पर भाषण कला के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए । निर्णायकों की भूमिका परविदर सिंह और वरिदर सिंह सैनी ने निभाई। हिदी सप्ताह के अंत में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों के दैनिक कार्यालय के कार्यों में हिदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया। हिदी टाइपिग की जानकारी ना होने पर भी गूगल इनपुट टूल द्वारा हिदी टाइपिग करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया जिससे कर्मचारियों में हिदी में काम करने का उत्साह पैदा होगा। इसके अलावा ई-ऑफिस में हिदी के प्रयोग पर भी कर्मचारियों को बताया गया कि वह सरलता के साथ इस नयी प्रणाली में भी हिदी में काम कर सकते हैं। हिदी सप्ताह के आयोजन संबंधी पोस्टर व बैनर तैयार करके आरसीएफ परिसर में विभिन्न स्थानों पर पर लगाए गए थे। कर्मचारियों में इस हिन्दी सप्ताह को लेकर बेहद उत्साह पाया गया। आरसीएफ के महाप्रबंधक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें अपना कार्य हिदी में करना चाहिए। यह हमारी डयूटी का भी अंग है। इसे सरकारी निर्देश के रूप में ना लिया जाए बल्कि अपनी व्यक्तिगत रूचि तथा इच्छा से प्रतिदिन अपना संपूर्ण सरकारी कार्य हिदी में करने का प्रयास करें। आरसीएफ के राज भाषा अधिकारी विनोद कटोच ने कर्मचारियों को दैनिक कार्यालय कार्यों में हिदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा।

बताते चलें कि हिदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिदी ही भारत की राजभाषा होगी।

chat bot
आपका साथी