भगवान परशुराम की जयंती पर हवन करवाया

श्री ब्राह्मण सभा हदियाबाद की ओर से भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:24 PM (IST)
भगवान परशुराम की जयंती पर हवन करवाया
भगवान परशुराम की जयंती पर हवन करवाया

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : श्री ब्राह्मण सभा हदियाबाद की ओर से भगवान परशुराम जी की जयंती के मौके पर शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर मेन बाजार हदियाबाद में हवन करवाया गया। हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हवन में सभी सदस्यों की ओर से पूर्ण आहुति डाली गई। हवन यज्ञ के दौरान सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम से प्रार्थना की देश में जल्द से जल्द कोरोना महामारी खत्म हो और परमपिता सभी को सुरक्षित व स्वस्थ रखें।

इस मौके पर नरेंद्र जोशी, पवन कुमार, अनिल कुमार भारद्वाज, शाम लाल शर्मा , राम जोशी, राम तीर्थ भारद्वाज, सौरव जोशी, देवदत्त भारद्वाज, अरविंदर, संदीप भारद्वाज, लवली शुक्ला, रकेश प्रभाकर, संजीव भारद्वाज, बलवेद मित्र, दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

विधायक धालीवाल ने भगवान परशुराम मंदिर में नवाया शीश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने लोगों को अक्षय तृतीया व परशुराम जंयती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गांव खाटी में स्थित भगवान परशुराम की तपोस्थली मंदिर में नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया तथा लोगों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम श्री विष्णु के छठे अवतार तथा वीरता, महान ज्ञाता और योद्धा भी थे। इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, पंच राज भनोट राजू, राज कुमार शेरा, चेतन शर्मा भी उपस्थित थे।

भगवान परशुराम का पूजन कर लिया आशीर्वाद

संवाद सूत्र, कपूरथला : ब्राह्मण सभा ने श्री रामनाथ शिव मंदिर में कोविड-19 के नियमानुसार भगवान परशुराम की जयंती मनाई। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को स्नान करवाया गया तथा माला अर्पण कर सदस्यों ने पूजा अर्चना की। प्रधान डा. रणबीर कौशल ने भगवान श्री परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राम जोशी, जगदीश शर्मा, मंगत राम कालिया, मुकेश दत्ता, बलबीर सिंह, आरके भनोट, जोगिदर पाल, विजय खोसला, सतीश शर्मा के अलावा महिला सदस्य शामिल थी।

chat bot
आपका साथी