गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल
श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा साहिब अमृत बाजार में कीर्तन दरबार करवाया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा साहिब अमृत बाजार में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सवरन सिंह सहगल, धार्मिक जत्थेबंदियों और संगत के सहयोग से कीर्तन दरबार करवाया गया। इस मौके पर जसपाल सिंह, बीबी मनजिदर कौर के अलावा अन्य रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। रागी जत्थों ने श्री गुरु राम दास महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कीर्तन दरबार में प्रधान सवरन सिंह सहगल, नवजीत सिंह राजू, हरप्रीत सिंह, दविदर सिंह देव, श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव हरजीत सिंह भाटिया, भाई वरियाम सिंह कपूर, गुरबख्श सिंह काला, निर्मल सिंह, बलवंत सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज भसीन बोबी, मनजीत सिंह सचदेवा, अवतार सिंह, हरभजन सिंह, अमरीक सिंह सचदेवा, कंवर इकबाल सिंह, जसप्रीत सिंह सचदेवा, हरवंत सिंह सचदेवा, सर्बजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।