कृषि विधेयक वापस ले सरकार : यूनियन

कृषि विधेयक के विरोध में नडाला ने किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:02 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 02:02 AM (IST)
कृषि विधेयक वापस ले सरकार : यूनियन
कृषि विधेयक वापस ले सरकार : यूनियन

संवाद सहयोगी, नडाला : कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह कंग के नेतृत्व में नडाला चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से विधेयक को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक को पारित करने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। देश को पूंजीवाद की ओर धकेला जा रहा है तथा सरकार को किसानों के हितों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर अवसर पर बलवंत सिंह खानपुर, अध्यक्ष मनजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, हरप्रीत सिंह, मुख्तियार सिंह करनैल गंज, गुरतहिल सिंह, सार्दुल सिंह, नरिदर कुमार, बिक्रमजीत सिंह, काला साही, राजवंत सिंह, बलकार सिंह, मुख्तियार सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी