कृषि विधेयक वापस ले सरकार : खालसा

आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन खालसा के सदस्यों ने सुल्तानपुर लोधी में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 02:20 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 02:20 AM (IST)
कृषि विधेयक वापस ले सरकार : खालसा
कृषि विधेयक वापस ले सरकार : खालसा

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : आल इंडिया सिख स्टूडेंट फैडरेशन खालसा के प्रधान भाई विरसा सिंह खालसा ने कहा कि कृषि विधेयक से किसानों का नुकसान होगा। किसान खेती विरोधी बिल को केंद्र सरकार से रद करवाना किसानों और मददूरों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस नीति का पंजाब के लोग अब पूरा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आल इंडिया सिक्ख स्टूडेंट्स फेडरेशन खालसा किसान विरोधी बिल को वापस लेने की माग करती है। इस मौके पर उनके साथ सीनियर मीत प्रधान गुरमुख सिंह पुड्डा, लवप्रीत सिंह बाबा बकाला, बलविन्दर सिह, सुरजीत सिंह सरहाली, जोगिन्द्र सिंह, जगतार सिंह, लखबीर सिंह बुताला, चरनजीत झुबाल और मस्सा सिंह भट्टी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी