कृषि कानून रद कर किसानों को राहत दे सरकार

संयुक्त किसान मोर्चा ने सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम को मांगपत्र सौंपा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:10 PM (IST)
कृषि कानून रद कर किसानों को राहत दे सरकार
कृषि कानून रद कर किसानों को राहत दे सरकार

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल जत्थेबंदियों की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविद के नाम एसडीएम सुल्तानपुर लोधी रणजीत सिंह भुल्लर को मागपत्र दिया गया। इस दौरान कृषि कानूनों को रद करवाने फसलों के कम से कम कीमत तय करने की गारंटी के कानून बनाने, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यूपी के लखीमरपुर खीरी में हुई दुखद घटना की जांच धीमी गति से की जा रही है। देश भर के किसान, मजदूर, मुलाजिमों और अन्य लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। किसान नेताओं ने एसडीएम से कहा कि बारिश के चलते फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों को फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस हाईवे के लिए किसानों को जमीन का मुआवजा बेहद कम दिया जा रहा है। इस मौके पर किसान सभा के नेता मास्टर चरन सिंह हैबतपुर, अमरजीत सिंह टिब्बा किसान नेता कादियां, परमजीत सिंह बाऊपुर, धरमिंदर सिंह किसान नेता डकौंदा, नरिंदर सिंह सोनीया सरपरस्त प्रेस क्लब, बलदेव सिंह, मास्टर देस राज, हरभेज सिंह, नेहाल सिंह, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह ढिल्लों, अजीत सिंह कालरू, रुपिंदर सिंह ढिल्लों, दर्शन सिंह हाजीपुर, मास्टर पर्सन लाल भोला, मंगल सिंह कबीर पुर, मास्टर सुच्चा सिंह मिर्जापुर, संता सिंह, निर्मलजीत सिंह, जोगिन्द्र सिंह, हरजिन्दर सिंह, सुखदेव सिंह, मदन लाल, बलदेव सिंह, तरलोचन सिंह, वरिन्दर सिंह, जोशी तलवंडी चौधरियां और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी