डिवाइन स्कूल की छात्राओं ने अंडर-14 खो-खो में जीता रजत पदक

डिवाइन पब्लिक स्कूल में अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 02:01 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 02:01 AM (IST)
डिवाइन स्कूल की छात्राओं ने अंडर-14 खो-खो में जीता रजत पदक
डिवाइन स्कूल की छात्राओं ने अंडर-14 खो-खो में जीता रजत पदक

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में छह स्कूलों के मध्य करवाई गई अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-12 प्रतियोगिता में स्कूल को कांस्य पदक मिला है।

प्रिंसिपल रेनू ठाकुर ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी। स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसीपल रेनू ठाकुर ने शरीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज डीपीई पवन खेड़ा एवं कोच सुरिन्द्र कुमार की ओर से की गई मेहनत की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर श्वेता, पल्लवी सहित समूह स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी