517 छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए

कमला नेहरू कालेज फार वूमेन में 46वीं वार्षिक कनवोकेशन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 02:37 AM (IST)
517 छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए
517 छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : कमला नेहरू कालेज फार वूमेन में 46वीं वार्षिक कनवोकेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश व विशेष अतिथि के रुप में मंजू सरदाना उपस्थित हुई। प्रिंसिपल डॉ. किरण वालिया ने मेहमानों का स्वागत किया। समारोह के दौरान सेशन 2016 -17 और 2017 -18 में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके 517 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। प्रिंसिपल डॉ. किरण वालिया ने कनवोकेशन समागम के दौरान वार्षिक रिपोर्ट पढी। इस मौके पर कॉलेज मैगजीन आस्था और साइंस स्पिन का भी विमोचन किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में नयी बुलंदिया छूने की प्रेरणा दी। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. किरण वालिया ने सोम प्रकाश और कनवोकेशन में उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया। प्रिंसिपल ने डिग्री हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंचार्ज मंजू वालिया और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी

chat bot
आपका साथी