मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा के जयघोष

कपूरथला के राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM (IST)
मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा के जयघोष
मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा के जयघोष

संवाद सहयोगी, कपूरथला : प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान दर्शन बहल के नेतृत्व में गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की पूजा अर्चना की।

दर्शन बहल ने कहा कि नवरात्र हो या अन्य धार्मिक कार्यक्रम, यह हमें सेवा की भावना करने की प्रेरणा देते हैं। श्री गणपति बप्पा का उत्सव हम सब को एक सूत्र में बांधता है। हर एक व्यक्ति को अपने घर में श्री गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए। गणपति सभी के कष्ट दूर करते हैं। युवा पीढ़ी को शामिल करना चाहिए। ताकि वह इस धार्मिक यज्ञ में शामिल होकर समाज की फैली हुई कुरीतियों से बच सकें।

इस मौके पर प्रोफेसर विनोद कुमार, अजय कुमार, स्वर्णजीत सिंह चौहान, मलकीत सिंह राणा, रिचा धीर, परमजीत पमी, सुरिंदर कुमार छोटू, पंडित सतीश कुमार, अशोक कुमार शर्मा, कमल सिसोदिया, रमेश कुमार जई, जोनी, बिदर कौर, बिमला रानी, पुर्णिमा गहलोत, रानी, सविता अरोड़ा, दर्शना रानी, चंपा रानी आदि उपस्थित थे।

भगवान गणेश की महिमा का किया गुणगान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन शनिवार को मंदिरों और घरों में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा कर आशीर्वाद लिया। शनिवार को शहर के हनुमंत अखाड़ा में चल रहे गणेश महोत्सव में विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री राजू सूद ने अपनी पत्नी मंजु सूद और परिवार सहित भगवन गणेश जी कि आरती की। इस दौरान विश्व हिदू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, बजरंग दल के जिला उपप्रधान आनंद यादव ने कहा कि गणेश जी को प्रथम देव माना गया है। शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी का ध्यान किया जाता है। इस अवसर पर रिश्व वर्मा, राजीव गुप्ता, मनी महाजन, शुभम गुप्ता, मुकेश शर्मा, माखन, खैराती लाल अरोड़ा, बलबीर सिंह काला, गुलशन मेहरा, धर्म यादव, गोबिदा, मनोज सिंह, सन्नी कुमार, राहुल, दिनेश, संजू, संदीप, आशु, समीर, अजय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी