गगन बेगोवाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

हल्का भुल्त्थ के इंचार्ज रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुम्मन अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हलका भुल्त्थ जो कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को बढ़ाने में युवाओं को शामिल कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM (IST)
गगन बेगोवाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त
गगन बेगोवाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

संवाद सहयोगी, कपूरथला :

हल्का भुल्त्थ के इंचार्ज रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुम्मन अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हलका भुल्त्थ जो कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को बढ़ाने में युवाओं को शामिल कर रहे हैं। इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा और बूटा सिंह बेगोवाल महासचिव युवा कांग्रेस हल्का भुल्त्थ ने गगन को गांव बेगोवाल के वार्ड नंबर 10 का अध्यक्ष नियुक्त किया।

गगन ने कहा कि वह सीनियर लीडरशिप की ओर से दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं को वार्ड स्तर और कांग्रेस में शामिल करके कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर जत्थेदार जीत सिंह रामगढ़, दलविदर सिंह कंग महासचिव, लवली अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बेगोवाल, अध्यक्ष वरिदर सिंह सेंटी यूथ कांग्रेस बस्सी, अध्यक्ष प्रभजोत यूथ कांग्रेस जैद, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह यूथ कांग्रेस जैद, प्रिस, बस्सी, रवि, चरणजीत सिंह, पलविदर सिंह, हरी सिंह, रमन सिंह, शमशेर सिंह, दलबीर सिंह, अवतार सिंह, जसप्रीत सिंह, स्वर्ण, मनजीत सिंह, करण कालिया, दीपक सहगल पीए आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी